March 13, 2026

सीईओ स्मार्ट सिटी का चार्ज संभालते ही डीएम ने अधिकारियों एवं इंजीनियरों के कसे पेंच


देहरादून ।   जिलाधिकारी/मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्मार्ट सिटी लि0 सविन बंसल ने सीईओ स्मार्ट सिटी का चार्ज संभालते ही विकासभवन सभागार में आयोजित प्रथम बैठक में स्मार्ट सिटी लि0 के अंतर्गत   संचालित कार्यों की समीक्षा की। स्मार्ट सिटी के अधिकारियों ने बताया स्मार्ट सिटी परियोजना लि0 अन्तर्गत अधिकतर कार्य पूर्ण कर लिए गए हैं, तथा वर्तमान में ग्रीन बिल्डिंग का कार्य संचालित है। जिलाधिकारी ने सख्त लहजे में एसीओ स्मार्ट सिटी को स्पष्ट किया स्मार्ट सिटी के प्रति जनमानस में बनी धारणा को सकारात्मकता में बदलना लक्ष्य है जनमानस की अपेक्षाओं पर खरा उतरे प्रोजेक्ट इसी दिशा में कार्य करें पूरी टीम।
जिलाधिकारी/मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्मार्ट सिटी लि0 ने निमार्णधीन ग्रीन बिल्डिंग का वर्कप्लान लेबर प्लान प्रस्तुत करने के निर्देश कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को दिए, जिस पर सीपीडब्ल्यूडी के अधिकारी बगले झांकते नजर आए तथा ठीक प्रकार से जानकारी नही दे। इस उन्होंने निर्देशित किया कि अगली बैठक में समस्त प्लान के उपस्थित रहें। साथ ही एजीएम स्मार्ट सिटी लि0 को प्रतिदिन कार्यों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने तथा की एक्सपर्ट तथा नॉन   की एक्सपर्ट की सूची प्रस्तुत करने तथा मोके पर प्रतिदिन अनुबन्ध के अनुसार श्रमिक है अथवा नही की रिपोर्ट तलब की ।  
जिलाधिकारी/मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने स्मार्ट सिटी लि0 के अन्तर्गत संचालित समस्त कैमरों की अद्यतन स्थिति खराब कैमरों की लोकेशन/जीओ टैगिंग संग विवरण खराब रहने का पूर्ण कारण सहित रिपोर्ट मांगी। अधिकारियों ने कहा कि मालवेयर वायरस एटैक से कैमरे बाधित हुए है, जिस पर उन्हेांने कहा कि करोड़ो के प्रोजेक्ट मालवेयर एटैक से सुरक्षा के पूर्व में ही प्रभावी इंतजाम होने आवश्यक है। एजीएम वित्त एवं एजीएम आईटी को संयुक्त रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए खराबी के पूर्ण कारणों का विवरण देने हेतु किया निदेशित। पुलिस विभाग के सभी कैमरे इन्टीग्रेटेड कमाण्ड एडं बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्मार्ट सिटी लि0 तीरथ पाल सिंह, एजीएम स्मार्ट सिटी कृष्णा चमोला, सहित स्मार्ट सिटी लि0 के अधिकारी कार्मिक एवं सम्बन्धित कम्पनियों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।