Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 1, 2026

ठंड से बचाव को जलाये अलाव, असहायों को बाटे कम्बल : जिलाधिकारी आशीष भटगांई

बागेश्वर । भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान को देखते हुए जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने असहाय लोगों एवं राहगीरों को कड़ाके की ठंड एवं शीत लहर से राहत दिलाने के लिए सार्वजनिक स्थानों में आलाव जलाने एवं रेन बसेरों में गर्म कम्बल,रजाई आदि की उचित व्यवस्था सुनिश्चित कराने के कड़े निर्देश सभी उप जिलाधिकारियों को दिए है।

  जिलाधिकारी ने सभी एसडीएम व अधिशासी अधिकारियों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि ठंड से बचने के लिए असहाय लोगों एवं राहगीरों को गर्म कम्बल वितरित करना सुनिश्चित करें। साथ ही जिले में धीरे-धीरे बढ़ रही कड़ाके की ठंड एवं सर्दी के मौसम को देखते हुए सार्वजनिक स्थानों पर नियमित आलाव जलाएं। ताकि लोगों को ठंड से राहत मिल सके। 

Advertisement