लौह पुरुष पटेल को किया भावपूर्वक याद
बागेश्वर । लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की पुण्यतिथि पर उन्हें याद किया गया। कांग्रेस कार्यालय में उनके चित्र पर माल्यार्पण किया गया। कांग्रेसियों ने कहा कि वह सच्चे देश भक्त तथा सच्चे कांग्रेसी थे। सरदार पटेल का निधन 15 दिसंबर 1950 को हुआ था। उन्हें भारत का ‘लौहपुरुष’ कहा जाता है। क्योंकि उन्होंने देश की आजादी के बाद विभिन्न रियासतों को भारत में मिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इस अवसर पर कवि जोशी जिला संगठन महामंत्री कांग्रेस, सुनील पांडेय नगर अध्यक्ष कांग्रेस, गोकुल परिहार जिलाध्यक्ष युवा कांग्रेस, संजय चनियाल विधानसभा अध्यक्ष बागेश्वर, जयदीप कुमार, दिव्यांशु पिंडारी, अजय कुमार, मोहित कुमार आदि उपस्थित थे।
