Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026

थाने में आने वाले हर फरियादी की समस्या को गंभीरता से सुने पुलिस: डीएम


बागेश्वर ।  जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने बागेश्वर कोतवाली का औचक निरीक्षण किया। विभिन्न व्यवस्थाओं को दुरूस्त रखने के निर्देश दिए। उन्होंने विभिन्न पंजिकाओं का अवलोकन किया। थाने में आने वाले फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से लेने के निर्देश दिए। शुक्रवार को जिलाधिकारी ने स्थानीय अभिसूचना इकाई के कार्यालय का भी निरीक्षण किया। जीर्ण शीर्ण पुराने भवनों के साथ ही आवासीय भवनों के मरम्मत का प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए। महिला हेल्पलाइन व महिला हेल्प डैस्क का निरीक्षण किया। कार्मिकों से विभिन्न जानकारी ली। कहा कि महिला हेल्पलाइन में आने वाली फरियादियों की समस्याओं को संवेदनशीलता के साथ सुना जाए। समय-समय पर सम्बंधितों की काउंसलिंग कराई जाए। उन्होंने सत्यापन के कार्यो को भी पूर्ण पारदर्शिता से साथ समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुनने तथा यदि कोई प्राथमिकी दर्ज कराने आता है तो उसकी प्राथमिकी दर्ज की जाए। समय पर विवेचना करके आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने बाल मित्र कक्ष का निरीक्षण किया। खोया-पाया व गुमशुदा संबंधित जानकारी ली। वहां बच्चों के लिए खेल सामग्री व मनोरंजन सामग्री के साथ ही शुद्ध पेयजल आदि सुविधाओं को बारे में जानकारी ली। आपदा उपकरणों का निरीक्षण किया। कहा कि उपकरणों को हमेशा क्रियाशील अवस्था में रखें। शहर में यातायात व्यवस्था एवं नागरिकों की सुरक्षा के दृष्टिगत सीसीटीवी कैमरों की निरंतर निगरानी करें। आवश्यक होने पर सीसीटीवी कैमरों की संख्या बड़ाई जाए। इस अवसर पर थानाध्यक्ष कैलाश नेगी, एलआईयू इंस्पेक्टर विजय कुमार मठवाल आदि उपस्थित थे।

Advertisement