Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 23, 2026

टिहरी रियासत क्षेत्र को अलग लोकसभा का दर्जा मिले : किशोर उपाध्याय


देहरादून ।    टिहरी के भाजपा विधायक किशोर उपाध्याय ने टिहरी रियासत क्षेत्र को अलग लोकसभा का दर्जा दिए जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि राज्यसभा के प्रत्येक चुनाव में भी इस क्षेत्र को प्रतिनिधित्व दिया जाना चाहिए। किशोर उपाध्याय ने शनिवार को मीडिया को जारी बयान में कहा कि टिहरी रियासत का 1949 में देश के साथ विलय हुआ था। लेकिन उस समय जो वायदे किए गए थे उन पर आज कोई चर्चा नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि टिहरी प्रिंसली स्टेट की राजधानी की स्थापना आज के ही दिन हुई थी। उन्होंने कहा कि टिहरी, उत्तरकाशी और रुद्रप्रयाग के एक बड़े हिस्से तक फैली रही टिहरी रियासत गंगा, यमुना को जन्म देने वाली पवित्र भूमि है। लेकिन विकास की दृष्टि से यह क्षेत्र हमेशा उपेक्षित रहा है। उन्होंने कहा कि आज भी स्थिति में बहुत ज्यादा बदलाव नहीं हो पाया है। उन्होंने मांग की कि इस क्षेत्र में रहने वाले टिरियाल समुदाय को केंद्र सरकार की सेवाओं में आरक्षण दिए जाने की जरूरत है।

You may have missed

Advertisement