Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 23, 2026

पूरे देश में राष्ट्रीय शोक, रुड़की में राष्ट्रीय शोक का हो रहा घोर अपमान, लहरारहा तिरंगा

रुड़की । पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के निधन के बाद से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे देश में 7 दिन का शौक घोषित किया हुआ है। लेकिन शायद रुड़की में अधिकारियों को इस शोक की जानकारी नहीं मिली है या मिली है तो फिर अपनी आंखें मूंदे बैठे हुए हैं। वहीं कांग्रेस के महानगर जिला अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी ने इस अपमान पर अपनी घोर निंदा जताते हुए कहा कि यह अपमान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर सात दिनों के राष्ट्रीय शोक की घोषणा केंद्र सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री के गुरुवार को 92 साल की उम्र में निधन के बाद यह घोषणा की थी। बता दें कि दिल्ली के एम्स में उन्हें गुरुवार रात 8:06 बजे भर्ती किया गया था और रात 9:51 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली थी। केंद्र सरकार द्वारा सात दिनों के राष्ट्रीय शोक की घोषणा किए जाने के बाद भी रुड़की में राष्ट्रीय शोक की शायद कोई भनक विधायक, नगर निगम अधिकारियों और प्रशासन के अधिकारियों तक को नहीं है इसीलिए तो रुड़की सिविल लाइन चंद्रशेखर चौक पर तिरंगा लहरारहा है। आपको बता दें कि फ्लैग कोड ऑफ इंडिया नियम के अनुसार राष्ट्रीय या राजकीय शोक के दौरान हर स्थान पर लगे राष्ट्रीय ध्वज को आधा झुका दिया जाता है। इतना ही नहीं दूसरे देशों में स्थित भारतीय दूतावासों पर लगे तिरंगे को भी आधा झुका दिया जाता है। इसके अलावा देश-प्रदेश में किसी तरह का कोई औपचारिक और सरकारी कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जाता। सार्वजनिक समारोहों और आधिकारिक मनोरंजक कार्यक्रमों पर प्रतिबंध रहता है। लेकिन रुड़की में इसका उल्टा ही हो रहा है किसी को शायद राष्ट्रीय शोक की कोई परवाह नहीं है।

You may have missed

Advertisement