Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 23, 2026

पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष भैरव गोस्वामी ने थामा कांग्रेस का हाथ


अल्मोड़ा ।  कांग्रेस के स्थापना दिवस के अवसर पर मेयर पद के दावेदार पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष भैरव गोस्वामी ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज, विधायक मनोज तिवारी, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट, पूर्व पालिका अध्यक्ष प्रकाश जोशी आदि की उपस्थिति में अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ली। बताया जा रहा है कि भैरव‌ गोस्वामी भाजपा के कार्यकर्ता रहे हैं तथा अनेक पदों पर रहे, साथ ही व्यापार मंडल अल्मोड़ा के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। उनके इस निर्णय से अल्मोड़ा की राजनीति में नया उछाल और मोड़ आ गया है। हालाँकि कांग्रेस व भाजपा किसी ने भी मेयर के प्रत्याशी की घोषणा अभी तक नहीं की है, लेकिन सूत्रों की मानें तो भैरव गोस्वामी अल्मोड़ा मेयर पद के लिए कांग्रेस के प्रत्याशी होंगे। वहीं भैरव गोस्वामी का कांग्रेस में शामिल होना भाजपा के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। कांग्रेस में शामिल होने के बाद भैरव गोस्वामी ने कहा कि उन्होंने जनता की सेवा और क्षेत्र के विकास के लिए कांग्रेस का हाथ थामा है। विश्वास जताया कि कांग्रेस ही अल्मोड़ा और उत्तराखंड के विकास के लिए सही विकल्प है। भैरव गोस्वामी के कांग्रेस में शामिल होने के बाद यह सवाल उठ रहा है कि क्या भैरव से नजदीकी रखने वाले भाजपा के अन्य नेता भी ऐसा कदम उठाएंगे। वहीं, कांग्रेस ने इसे अपनी बड़ी जीत बताया है और दावा किया है कि आगामी चुनावों में पार्टी मजबूती से उभरेगी। भैरव गोस्वामी का कांग्रेस में शामिल होना और नगर निगम की आरक्षण नीति में बदलाव अल्मोड़ा की राजनीति में बड़ा बदलाव ला सकता है। यह देखना दिलचस्प होगा कि आगामी चुनावों में भाजपा और कांग्रेस के बीच मुकाबला किस दिशा में जाता है।

You may have missed

Advertisement