बागेश्वर में भाजपा व कांग्रेस प्रत्याशी सहित बागी कवि ने कराया नामांकन
बागेश्वर । नगर पालिका बागेश्वर के पालिकाध्यक्ष पद के लिए भाजपा के सुरेश खेतवाल व कांग्रेस की गीता रावल ने नामांकन कराया है। इससे पहले दानों दलों के नेताओं ने कार्यकर्ताओं के साथ नगर में जुलूस निकालकर शक्ति प्रदर्शन भी किया। भाजपा कार्यकर्ता सुबह 11 बजे नुमाईशखेत में एकत्रित हुए। यहां से जुलूस की शक्ल में कार्यकर्ताओं के साथ तहसील परिसर में पहुंचे। यहां उन्होंने जिलाध्यक्ष इंद्र सिंह फर्स्वाण की मौजूदगी में नामांकन कराया। इसके बाद कांग्रसे की प्रत्याशी गीता रावल कार्यकर्ताकों के साथ स्वराज भवन के पास एकत्रित हुए। यहां से कार्यकर्ता जुलूस की शक्ल में बाजार से होते हुए तहसील में पहुंचे। यहां उन्होंने जिलाध्यक्ष भगवत डसीला के मौजूदगी में नामांकन कराया। दोनों नेताओं ने ढोल नगाड़ों की थाप पर जुलूस निकालकर शक्ति प्रदर्शन भी किया।
वहीँ कांग्रेस के बागी उम्मीदवार जिन्हें पार्टी ने एकदिन पूर्व अपना अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया था। लेकिन बकौल कवि जोशी उनकी कुछ नेताओं द्वारा राजनैतिक हत्या की गई ने भी अपना पर्चा बड़े दमखम के साथ आज दाखिल किया गया।
नगर पालिका परिषद बागेश्वर में अध्यक्ष पद के लिए नामांकन के अंतिम दिन तक कुल 5 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। जिसमें भाजपा से सुरेश खेतवाल, कांग्रेस से गीता रावल व दीवान सिंह ने निर्दलीय कवि जोशी एवं प्रेम कुमार ने निर्दलीय नामांकन किया। वहीं 11 वार्डों में सभासद पद के लिए कुल 30 लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल किए गये ।
