Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 9, 2026

16 कर्मचाररियों की सेवा समाप्त होने पर गुस्सा


बागेश्वर ।   जिला अस्पताल में टीएनएम के माध्यम से लगे नौ स्टाफ नर्स, एक एक्स-रे कर्मी और एक लैब टेक्निशन सहित 16 कर्मचारियों का सेवा समाप्त हो गई है। इस पर उन्होंने कड़ी आपत्ति जताई है। नाराज कर्मचारियों ने दोबारा तैनाती देने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। सरकार पर उपेक्षा का आरोप भी लगाया है। हड़ताली कर्मचारी मंगलवार को जिला अस्पताल परिसर में एकत्रित हुए। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि उन्हें विभाग से जो भी जिम्मेदारी मिलती है उसे वह पूरे मनोयोग से करते हैं। इसके बावजूद उनकी सेवा समाप्ति का फरमान जारी किया है। उन्होंने कहा की उनको हटाने से उन पर आर्थिक संकट गहरा रहा है। उन्होंने कहा की एक्स-रे विभाग में एक ही कर्मचारी तैनात है, उसके हटने से मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने अपनी मांगों को लेकर जिला अस्पताल में नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। जल्दी नियमित करने की मांग की। राजेश्वरी, केशव, मनीष महंत, देवकी, नीता टाकुली, गीता टाकुली, कृष्णा नाथ, दीपक गोस्वामी, वीर सिंह मौजूद रहे।

You may have missed

Advertisement