Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 7, 2026

देवभूमि: अल्मोड़ा में 8 साल की बालिका से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार


अल्मोड़ा ।  देघाट क्षेत्र में मासूम के साथ दरिंदगी का मामला सामने आया है। देघाट पुलिस ने 8 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म के मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने बच्ची को जान से मारने की धमकी भी दी थी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार को देघाट क्षेत्र निवासी एक महिला ने देघाट थाने में तहरीर दी कि एक युवक द्वारा उनकी 8 वर्षीय नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म कर जान से मारने की धमकी दी है। तहरीर पर थाना देघाट में धारा 65(2)/351(3) बीएनएस व 5/6 पोक्सो अधिनियम में एफआईआर पंजीकृत की गयी। मामले की संवेदन शीलता को देखते हुए एसएसपी देवेन्द्र पींचा ने तत्काल संज्ञान लेकर सम्बन्धितों को दुष्कर्म के आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार करने के निर्देश दिये। थानाध्यक्ष देघाट दिनेश नाथ महन्त के नेतृत्व में देघाट पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर पंजीकृत अभियोग में आवश्यक कार्यवाही की गई। मामले की विवेचना महिला उपनिरीक्षक बरखा कन्याल द्वारा की जा रही है। यहाँ पुलिस टीम में एसआई आनन्दबल्लभ कश्मीरा, हेड कांस्टेबल महेंद्र कुमार, मनोज पांडे शामिल रहे।

हमारे देवभूमि में ये क्या हो रहा है। उत्तराखंड के जागरूक निवासी जरूर इस बारे में चिंतन करे ।

हम कहा जा रहे हैं। जरा सोचिए!!!

Advertisement