Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 13, 2026

फिर दिया टेलीप्रॉम्प्टर ने मोदी को धोखा

Version 1.0.0


नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के अशोक नगर में कई परियोजनाओं का उद्घाटन करते हुए जनता को संबोधित किया। लेकिन इस दौरान एक दिलचस्प घटना घटी, जब उनका टेलीप्रॉम्प्टर अचानक तकनीकी कारणों से रुक गया, और उन्हें कुछ समय के लिए रुकना पड़ा। इस बीच कैमरे पीएम की रैली की लाइव कवरेज कर रहे थे। कुछ देर तक तो कैमरे मोदी के चेहरे पर ही लगे रहे लेकिन जब केमरा पर्सन को मामला समझ आया तो
टेलीप्रॉम्पटर एक विशेष डिवाइस है जिसका इस्तेमाल न्यूज एंकर, नेता और अन्य सार्वजनिक व्यक्तित्व भाषण देने के दौरान करते हैं। यह डिवाइस स्क्रिप्ट को स्क्रीन पर दिखाता है, ताकि वक्ता बिना कागज देखे अपने शब्दों को आसानी से पढ़ सके। इस तकनीक से वक्ता की नजर सीधे दर्शकों पर रहती है, जिससे वह आत्मविश्वास से भरा हुआ लगता है।
टेलीप्रॉम्पटर में दो बीम-स्प्लिटर ग्लास होते हैं, जिन पर टेक्स्ट को प्रदर्शित किया जाता है। ये ग्लास 45 डिग्री के कोण पर रखे जाते हैं, और एक मॉनिटर के माध्यम से टेक्स्ट को ग्लास पर प्रक्षिप्त किया जाता है। इस सिस्टम में एक फ्लैट एलसीडी मॉनिटर होता है, जो टेक्स्ट को बड़ा करके दिखाता है, ताकि वक्ता उसे पढ़ सके। कंट्रोलर के द्वारा टेक्स्ट की स्पीड को नियंत्रित किया जाता है।

Advertisement