May 7, 2026

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सली हमला, 9 जवान शहीद


बीजापुर । छत्तीसगढ़ के बीजापुर में बड़ा नक्सली हमला हुआ है। नक्सलियों ने सोमवार को भारतीय सेना की एक बख्तरबंद गाड़ी को निशाना बनाकर आईईडी ब्लास्ट कर दिया। बस्तर रेंज के आईजी ने इस हमले की पुष्टि की है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, इस हमले में सेना के 9 जवान शहीद हो गए हैं, जबकि कई जवान जख्मी बताए जा रहे हैं।
आईजी बस्तर के मुताबिक, बीजापुर में हुए नक्सली हमले में दंतेवाड़ा डीआरजी के 8 जवान शहीद हो गए हैं। हमले में ड्राइवर की भी मौत हो गई है। ये सभी दंतेवाड़ा, नारायणपुर और बीजापुर में ज्वॉइंट ऑपरेशन को अंजाम देकर लौट रहे थे।
नक्सल एडीजी विवेकानंद सिन्हा ने बताया कि नक्सलियों ने हमला दोपहर करीब सवा दो बजे किया। बीजापुर के कुटुर मार्ग पर आईईड ब्लास्ट किया। नक्सलियों ने सेना की जिस गाड़ी को निशाना बनाया, उसमें 9 से ज्यादा जवान सवार थे। भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई भी की है।