May 3, 2026

मेडिकल कालेज को पीपीपी मोड पर दिए जाने पर कांग्रेस ने साधा सरकार पर निशाना


हरिद्वार ।  जगजीतपुर मेडिकल कालेज को पीपीपी मोड पर दिए जाने को लेकर कांग्रेस ने सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि सरकार ने गरीबों और वंचितों के अधिकारों पर कुठाराघात किया है। इस मुद्दे को जनता के बीच उठाने के साथ कोर्ट में भी चुनौती दी जाएगी। रोड़ धर्मशाला में कांग्रेस की मेयर प्रत्याशी अमरेश देवी के चुनाव कार्यालय पर पत्रकारों से वार्ता कर महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि तत्कालीन मेयर अनिता शर्मा ने जनहित के संकल्प को पूरा कर नगर निगम की जमीन मेडिकल कालेज के लिए दी थी। लेकिन सरकार ने पीपीपी मोड पर मेडिकल कालेज शारदा एजुकेशनल ट्रस्ट को सौंप दिया है।