Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 20, 2026

बैजनाथ थानाध्यक्ष प्रताप सिंह नगरकोटी ने जाना आज आम आदमी का हालचाल, दिया ये आश्वासन

बागेश्वर गरूड़ । पुलिस अधीक्षक बागेश्वर, श्री चन्द्रशेखर घोडके(IPS) द्वारा जनपद क्षेत्रान्तर्गत निवासरत वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं के समाधान व कुशलक्षेम जानने हेतु Shal के समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। जिस क्रम में आज दिनांक- 10.01.2025 को थानाध्यक्ष बैजनाथ श्री प्रताप सिंह नगरकोटी द्वारा थाना बैजनाथ क्षेत्रान्तर्गत निवासरत वरिष्ठ नागरिकों के साथ थाना बैजनाथ बुलाकर गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में सर्वप्रथम थानाध्यक्ष बैजनाथ द्वारा वरिष्ठ नागरिकों की कुशलक्षेम पूछी गई तथा उनकी निजी, पारिवारिक, स्वास्थ्य सम्बन्धी, पुलिस विभाग व अन्य किसी प्रकार की समस्याओं के बारे जानकारी की गई। साथ ही उपस्थित को नशे के सेवन व व्यापार से होने वाले दुष्परिणामों, बाल भिक्षावृत्ति, बाल श्रम, मानव तस्करी की रोकथाम, बाल अपराध, महिला अपराध व सुरक्षा, यातायात नियमों, सड़क दुर्घटना में घायलों की मदद कर नेक व्यक्ति बनने आदि के सम्बंध में विस्तृत जानकारी देते हुए अपनी समस्या/शिकायत पुलिस को बताये जाने हेतु जागरुक किया गया। सभी व्यक्तियों को अपने आस-पास
बाल श्रम व बाल भिक्षावृत्ति में लिप्त बच्चों की सूचना तुरन्त पुलिस को देने हेतु बताया गया।
वर्तमान में विभिन्न माध्यमों से घटित हो रहे साईबर क्राईम के प्रति जागरूक करते हुए सोशल मीडिया में किसी अंजान व्यक्ति फोन कॉल पर किसी भी व्यक्ति को अपने बैंक खाता, एटीएम कार्ड, ओटीपी आदि की जानकारी नही देने और किसी लालच में ना आने, किसी अंजान लिंक व क्यूआर कोड को स्कैन न करने के बारे में बताया गया। किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर साइबर हेल्प लाईन न0- 1930 पर शिकायत दर्ज करवाने व सभी वरिष्ठ नागरिकों को पुलिस सहायता नं0- 112 , व थाना बैजनाथ का सीयूजी नम्बर 9411112913 तथा उत्तराखण्ड पुलिस एप आदि के बारे में जानकारी देते हुए किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल दिये गये नम्बरों पर सूचना देने हेतु बताया गया तथा हर सम्भव मदद प्रदान करने का आश्वासन दिया गया।

Advertisement