Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 8, 2026

उत्तराखंड में सफेद चादर में ल‍िपटे पहाड़ स्‍वर्ग से कम नहीं  


देहरादून ।  उत्तराखंड में रव‍िवार को मौसम काफी खुशनुमा रहा। कहीं बार‍िश तो कहीं बर्फबारी ने ठंड बढ़ा दी है। तापमान में भी भारी गि‍रावट देखने को म‍िली। । उत्‍तराखंड में नैनीताल, औली, चकराता, मसूरी और आसपास के इलाकों में जबरदस्‍त बर्फबारी देखने को म‍िली। सफेद चादर में ल‍िपटे पहाड़ देखने में क‍िसी स्‍वर्ग से कम नहीं लग रहे हैं। इसके साथ ही मैदानी इलाकों में बारिश के साथ कोहरा छाया रहा। आपको बता दें क‍ि नैनीताल में साल की पहली बर्फबारी देखने को म‍िली है।
मौसम विभाग ने 13 जनवरी से पहाड़ी इलाकों में मौसम साफ रहने की संभावना जताई है। वहीं देहरादून, हरिद्वार और आसपास के ज‍िलों में कोहरा छाया रहेगा ज‍िससे ठंड बरकरार रहेगी।  दून में मौसम के बदले मिजाज से पारा जरूर सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया। दून का माैसम मसूरी-नैनीताल समेत कई हिल स्टेशन से ज्यादा सर्द हो गया है।
कल से मौसम साफ होने का अनुमान है।  
दिन में ही शहर के विभिन्न क्षेत्रों में अलाव जले नजर आए। जबकि, सरकारी कार्यालयों में भी सन्नाटा पसरा रहा। आपको बता दें क‍ि सोमवार से पर्वतीय जिलों में मौसम साफ रहने की संभावना मौसम व‍िभाग ने जताई है। आज मौसम का मिजाज बदलने से ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जबरदस्‍त बर्फबारी देखने को म‍िली।
न‍िचले इलाकों में ठंड का प्रकोप
बर्फबारी से निचले इलाकों में ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। इसी बीच डीएम ने निर्देश जारी क‍िया है क‍ि कोहरे के साथ पाला भी पड़ सकते हैं। ऐसे में सेहत का पूरा ध्‍यान रखना जरूरी है।

You may have missed

Advertisement