September 27, 2026

कपकोट में चुनावी रंजीश के चलते चले चाकू, सभासद प्रत्याशी समेत तीन घायल, गरुड़ में निर्दलीय अध्यक्ष प्रत्याशी ने की एफआईआर


बागेश्वर ।  निकाय चुनाव की रंजीश के चलते भराड़ी में गुरुवार की रात दो गुटों में संघर्ष हो गया। इस दौरान चाकु भी चले। इस संघर्ष में सभासद प्रत्याशी समेत तीन लोग घायल हो गए हैं। एक को हायर सेंटर रेफर किया है, जबकि दो का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने इस मामले में पांच लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

इधर गरूड में एक निर्दलीय अध्यक्ष प्रत्याशी नगर पंचायत नीमा वर्मा ने आज बैजनाथ थाने में रपट दर्ज कराई है कि कल रात्रि लगभग 10 बजे उसके मकान में एक अनजान शख्स घुस आया बताया कि वह अकेले ही उस घर मे रहती हैं।

उसने अपने शिकायती पत्र में अपने जान माल के खतरे की सम्भावना व्यक्त करते हुए अपील कि है कि जल्द से जल्द इसपर कार्यवाही करते हुए उक्त घटना का पर्दाफाश किया जाए।