September 27, 2026

धरती पकड़ की जगह अब चुनाव मैदान में पुत्र


पिथौरागढ़ ।  निकाय से लेकर लोकसभा का प्रत्येक चुनाव लड़ने वाले धरती पकड़ नाम से मशहूर गुलजार खान के निधन के बाद उनके पुत्र सलमान खान अपने पिता के पदचिन्हों पर चल रहे हैं। रविवार को सलमान ने बताया कि उनके पिता ने वर्ष 1980 के बाद हुए आम चुनावों में हिस्सा लिया। अपने जीवन में उन्होंने 18 चुनाव लड़े। कहा कि अपने पिता के अधूरे सपने को पूरा करने के लिए वह निकाय चुनाव में पार्षद पद के लिए खड़े हैं।