10.80 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार
हरिद्वार । सिडकुल क्षेत्र में पुलिस ने 10.80 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया। सीओ सदर शिशुपाल सिंह नेगी ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के तहत नशे के धंधेबाजों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है। सिडकुल थानाध्यक्ष मनोहर भंडारी के नेतृत्व में एक पुलिस टीम ने गणेश विहार कालोनी सिडकुल से एक आरोपी को 10.80 ग्राम अवैध स्मैक के साथ धर दबोचा। उसने अपना नाम अंशुल निवासी बझेडी जनपद शामली उत्तर प्रदेश हाल निवासी हनुमंत कॉलोनी सिडकुल बताया। आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक महिपाल सैनी, हैड कांस्टेबल सैनी, कांस्टेबल अनिल कंडारी शामिल रहे।
