Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 13, 2026

थानाध्यक्ष कौसानी दिनेश पन्त ने जीआईसी कोलाग में पढ़ाया जागरूकता का पाठ

बागेश्वर गरुड़ । पुलिस अधीक्षक बागेश्वर द्वारा जनपद के समस्त अधिकारियों/ थाना प्रभारियों को स्कूल/कॉलेजों में “नशा मुक्ति /बाल अपराध /साइबर जागरूकता अभियान” चलाने हेतु निर्देशित किया गया है।
जिसके क्रम में आज श्री दिनेश पंत, थानाध्यक्ष कौसानी द्वारा जी0आई0सी0 कोलाग में छात्र छात्राओं एवं स्कूली स्टाफ को कानूनी जानकारी व अन्य आवश्यक जानकारी दी गयी जिसमें नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए समाज में युवाओं की नशे के उन्मूलन में महत्वपूर्ण भूमिका होने पर अपने जनपद व राज्य को नशा मुक्त बनाने एवं अपने जीवन में नशे से दूर रहने की अपील की गई।
छात्र/छात्राओं को अपने आसपास के लोगों को भी नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने के लिये प्रेरित किया गया। अपने आसपास अवैध मादक पदार्थो की तस्करी करने वाले की सूचना तत्काल पुलिस को देने हेतु बताया गया।

महिला /बालिकाओं सम्बन्धी अपराधो के बारे मे जानकारी देते हुए उनसे बचने के तरीकों के बारे में तथा महिलाओं की सुरक्षा हेतु बनाये गये नये विभिन्न प्रकार के कानूनी प्राविधानों के बारें में जानकारी देकर जागरूक किया गया। साथ ही उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा महिलाओं की सुरक्षा हेतु बनाये गये उत्तराखण्ड पुलिस एप व गौरा शक्ति एप के बारें में जागरूक कर उक्त एप को डाउनलोड करने की अपील की गयी।
सड़क सुरक्षा के तहत यातायात नियमों के बारे में जानकारी देते हुए सभी से सदैव यातायात के नियमों का पालन करने तथा अन्य लोगों को भी यातायात के नियमों का पालन करने के सम्बन्ध में जागरूक करने हेतु प्रेरित किया गया।
वर्तमान समय में विभिन्न माध्यमों से हो रहे साइबर अपराधों की जानकारी एवं इनसे बचाव के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी।

     इसके उपरांत सभी को पुलिस हेल्पलाइन नंबर डायल 112, साईबर क्राईम हेल्पलाईन नंबर-1930, महिला हेल्पलाईन नंबर 1090 की जानकारी दी गई और कोई भी समस्या/शिकायत होने पर तत्काल सूचना देने हेतु बताया गया।

Advertisement