Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 7, 2026

इस देश ने नहीं उतरने दिया अमेरिका का जहाज, अब ट्रंप ने दिया कार्रवाई का आदेश


न्यूयॉर्क । अमेरिका के राष्ट्रपति पद को संभालने के बाद से ही डोनाल्ड ट्रंप ने एक के बाद एक कड़े फैसले लेकर कई देशों की टेंशन को बढ़ा दिया है। इस बीच कोलंबिया की सरकार ने अमेरिका से प्रवासियों को लेकर आ रहे दो विमानों को उतरने की अनुमति नहीं दी जिसके बाद अमेरिका और कोलंबिया के संबंधों में तनाव आ गया है। इस घटना के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कोलंबिया के खिलाफ कई कड़े एक्शन लेने का आदेश जारी कर दिया है।
ट्रंप ने लिए ये एक्शन
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर घोषणा की है कि वह कोलंबिया के खिलाफ शुल्क, वीजा प्रतिबंध और अन्य जवाबी कदम उठाने का आदेश दे रहे हैं। इसमें कोलंबिया से आयात पर 25त्न टैरिफ जो कि एक हफ्ते में 50त्न कर दिया जाएगा। कोलंबियाई सरकारी अधिकारियों और सभी सहयोगियों और समर्थकों पर यात्रा और वीजा प्रतिबंध। कोलंबियाई सरकार के सभी पार्टी सदस्यों, परिवार के सदस्यों और समर्थकों पर वीज़ा प्रतिबंध जैसे कई कड़े एक्शन लेने का ऐलान शामिल है।
आखिरकार झुका कोलंबिया
ट्रंप के कड़े कदम का शुरुआत में कोलंबिया ने भी जवाब दिया और अमेरिकी उत्पादों पर 25 प्रतिशत आयात शुल्क लगाने का ऐलान किया। हालांकि, इसके कुछ ही देर बाद खबर आई है कि कोलंबिया अमेरिका से निर्वासित प्रवासियों को स्वीकार करने पर सहमत हो गया है। इसके बाद अमेरिका ने आयात शुल्क लगाने की धमकी वापस ले ली है। हालांकि, अन्य दंडात्मक कदमों को फिलहाल बरकरार रखा गया है। कोलंबिया सरकार ने ये भी कहा है कि वह अपने लोगों की अमेरिका से सम्मानजनक वापसी के लिए राष्ट्रपति का एक विमान भेज रही है।

Advertisement