Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 8, 2026

ऑनलाइन 872 रुपये की साड़ी खरीदने में महिला गंवाए 83 हजार


देहरादून. ।    ऑनलाइन साड़ी खरीदने में एक महिला साइबर ठगी का शिकार हो गई। ठगों ने ऑनलाइन सत्यापन के नाम पर महिला को 83 हजार रुपये अधिक का चूना लगा दिया। बालावाला क्षेत्र निवासी ऋचा गोदियाल की शिकायत पर रायपुर थाना पुलिस ने केस दर्ज किया है। ऋचा ने 25 जनवरी को दोपहर 2:10 बजे फ्लिपकार्ट से 872 रुपये की एक साड़ी ऑर्डर की थी। जिसकी डिलीवरी 30 जनवरी को होने वाली थी। 26 जनवरी को शाम 5:12 बजे एक कॉल आया। कॉल करने वाले ने अपना नाम दयाशंकर मिश्रा बताया और ऑर्डर कैंसिल करके दोबारा बुक करने की सलाह दी। ठग ने महिला को अपना फर्जी फ्लिपकार्ट आईडी कार्ड और आधार कार्ड भेजा। महिला उसपर भरोसा कर बैठी। फिर उसने 40265 नंबर की आईडी साझा करने कहा। यह वास्तव में खाते रकम कटने की राशि थी। कॉलर के कहे अनुसार करने पर पहले ट्रांजेक्शन में महिला के खाते से 40,265 रुपये कट गए। इस तरह चार अलग-अलग ट्रांजेक्शन में महिला के बैंक खाते से कुल 83,389 रुपये कट गए। रायपुर थानाध्यक्ष प्रदीप नेगी ने बताया कि तहरीर पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

You may have missed

Advertisement