Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 8, 2026

राष्ट्रीय खेलों के दौरान अल्मोड़ा में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था चाक-चौबंद


अल्मोड़ा. ।  राष्ट्रीय खेलों के आयोजन के मद्देनजर अल्मोड़ा में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को प्रभावी रूप से लागू किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा के निर्देशन में सुरक्षा प्रबंधन को मजबूत करने के लिए व्यापक कदम उठाए गए हैं। आयोजन स्थलों, एंट्री और एग्जिट गेट, पार्किंग स्थल, होटलों और अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर पुलिस बल की पर्याप्त तैनाती सुनिश्चित की गई है। सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए सीसीटीवी कैमरों की सक्रिय निगरानी की जा रही है। खिलाड़ियों और स्टाफ के सुगम आवागमन के लिए ट्रैफिक पुलिस की तैनाती बढ़ाई गई है और सभी डायवर्जन पॉइंट्स पर यातायात नियंत्रण के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। वाहनों के पास और परमिट की सख्ती से जांच की जा रही है ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके। इस सम्बन्ध में राष्ट्रीय खेलों के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए राष्ट्रीय खेल प्रबंधन टीम के साथ बैठक आयोजित की गई, जिसमें सुरक्षा तैयारियों और व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। इस दौरान संभावित चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए एसएसपी ने अधिकारियों को सतर्क रहने और त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। एसएसपी देवेन्द्र पींचा के कुशल नेतृत्व में अल्मोड़ा पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद है। शहर के प्रमुख चौराहों, पार्किंग स्थलों और आयोजन स्थलों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। पुलिस बल की निगरानी में राष्ट्रीय खेलों का आयोजन निर्विघ्न रूप से संपन्न हो रहा है। पुलिस व्यवस्था पर देश के विभिन्न राज्यों से आए खिलाड़ियों ने ख़ुशी जताई और कहा कि पुलिस विभाग से उन्हें काफी सहायता मिल रही है।

You may have missed

Advertisement