February 19, 2025

सेक्या आप पेट की जिद्दी चर्बी से परेशान हैं? जानिए किन-किन कारणों से बढ़ता है मोटापासे

आज के समय में पेट की चर्बी बढऩे की समस्या आम हो गई है. इसके लिए अनुचित खान-पान और जीवनशैली को जिम्मेदार माना जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसके पीछे कई अन्य कारण भी हो सकते हैं, जिनके बारे में आपको जानकारी होनी चाहिए? इन कारणों को जानकर आप अपने बढ़ते पेट की चर्बी को नियंत्रित कर सकेंगे. आपको बता दें कि कब्ज की समस्या पेट की चर्बी बढ़ाने के लिए जिम्मेदार होती है. न्यूट्रिशनिस्ट अरबी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने पेट की चर्बी बढऩे के लिए जिम्मेदार 10 हैरान कर देने वाले कारणों का खुलासा किया है, जिन्हें लोग कब्ज की सामान्य समस्या समझकर नजरअंदाज कर देते हैं.
पेट की चर्बी बढऩे के कारण
कब्ज एक आम समस्या है जो दुनिया भर में लाखों लोगों को प्रभावित करती है, लेकिन पेट की चर्बी पर इसके प्रभाव को अक्सर नजरअंदाज कर दिया जाता है. कब्ज के दौरान शरीर में काफी तकलीफ महसूस होती है, लेकिन लोग यह नहीं जानते कि कब्ज के दौरान शरीर में दिखने वाले लक्षण असल में पेट की चर्बी बढऩे का कारण बनते हैं.
सूजन: पुरानी कब्ज शरीर में सूजन पैदा कर सकती है, मेटाबॉलिज्म को धीमा कर सकती है और पेट में वसा का भंडारण बढ़ा सकती है.
विषैले तत्वों से ग्रस्त शरीर : कब्ज के कारण शरीर में विषाक्त पदार्थों का निर्माण हो सकता है, जिससे मेटाबॉलिज्म धीमा हो सकता है और वजन कम करना मुश्किल हो सकता है.
पेट फूलना: कब्ज के दौरान पेट फूलने की समस्या का सामना करना पड़ता है. इससे आपका पेट सचमुच बड़ा दिखाई देता है.
तनाव और चिंता: पुरानी कब्ज से तनाव और चिंता बढ़ सकती है, जिसके कारण पेट में वसा का संचय बढ़ सकता है.
पोषण संबंधी कमियां : कब्ज के कारण आवश्यक पोषक तत्वों का खराब

अवशोषण हो सकता है, जिसमें निम्नलिखित पोषक तत्व शामिल हैं:-
1.विटामिन बी3:मेटाबॉलिज्म और एमर्जी प्रोडक्शन के लिए महत्वपूर्ण
2.विटामिन बी6:मेटाबॉलिज्मऔर फैट लॉस के लिए महत्वपूर्ण
3.विटामिन बी7:मेटाबॉलिज्मऔर फैट लॉस के लिए आवश्यक
स्लो मेटाबॉलिज्म : कब्ज पाचन और चयापचय को धीमा कर सकता है, जिससे वजन कम करना और पेट की चर्बी कम करना मुश्किल हो जाता है.
खराब लाइफस्टाइल: गतिहीन जीवनशैली से कब्ज बढ़ सकती है, जिससे पेट की चर्बी सहित कई प्रकार की स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं.
आंत संबंधी डिस्बायोसिस: कब्ज आंत के बैक्टीरिया के संतुलन को बाधित कर सकता है, जिससे शरीर में फैट के प्रसंस्करण और भंडारण के तरीके में परिवर्तन हो सकता है. इससे पेट की चर्बी कम करना मुश्किल हो जाता है.
जंक फूड का सेवन: प्रोसेस्ड फूड आइटम्स और चीनी से भरपूर आहार से कब्ज बढ़ सकता है, जिससे पेट की चर्बी सहित कई प्रकार की स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं.