Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 31, 2026

6.55 लाख के गांजे के साथ 02 गांजा तस्कर गिरफ्तार


अल्मोड़ा ।  जिले में नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी है। एसएसपी देवेंद्र पींचा ने जिले में नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपनाते हुए सभी थाना प्रभारियों और एएनटीएफ/एसओजी टीम को नशा तस्करों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। एसएसपी के निर्देशन में जिलेभर में नशा तस्करों पर शिकंजा कसते हुए पुलिस ने बीते एक महीने में एनडीपीएस एक्ट के तहत 16 तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। इसी क्रम में भतरौजखान पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। मंगलवार को भतरौजखान थाना प्रभारी सुशील कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चौड़ी घट्टी के पास चेकिंग के दौरान दो संदिग्ध युवकों को रोका। तलाशी लेने पर उनके पास से दो पिट्ठू बैग में रखा 26.205 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत 6,55,125 रुपये आंकी गई। गिरफ्तार तस्करों की पहचान हनीफ मलिक (23) निवासी ग्राम पैगा, काशीपुर, उधमसिंह नगर और लईक मलिक (32) निवासी करतारपुर कॉलोनी, वार्ड-1, गदरपुर, उधम सिंह नगर के रूप में हुई। पूछताछ में उन्होंने बताया कि वे गांजा मासी से लेकर आए थे और इसे रामनगर ले जाकर ऊंचे दामों पर बेचने की फिराक में थे। दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना भतरौजखान में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। यहाँ पुलिस टीम में चौकी प्रभारी भौनखाल उप-निरीक्षक मोहन चंद्रा, हेड कांस्टेबल प्रकाश सिंह, हेड कांस्टेबल नारायण सिंह और कांस्टेबल प्रीतम सिंह शामिल रहे।

Advertisement