Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 20, 2026

बागेश्वर में चाय बागान के किसानों ने किया पदर्शन


बागेश्वर। ।  धरमघर क्षेत्र के चाय बागान के किसानों ने प्रदर्शन किया। कहा कि उत्तराखंड चाय बोर्ड ने हाथ खींच लिए हैं। इससे वह परेशान हैं। उन्होंने निदेशक चाय बोर्ड को ज्ञापन भेजा है। बोर्ड से चाय बागानों को शीघ्र संचालित कराने की मांग की है। किसानों ने कहा कि उत्तराखंड चाय विकास बोर्ड से दो जनवरी को पत्र जारी हुआ है। इसमें चाय बागनों को भूमिधरों को वापस करने की जानकारी दी गई है। निर्णय पर किसानों तथा भूमिधरों ने कड़ी आपत्ति व्यक्त की है। कहा कि चाय बागान उत्पादन की दृष्टिकोण से पूर्ण रूप से विकसित नहीं हैं। उन्हें बागान वापस करने के बारे में पूर्व में कोई लिखित या मौखिक सूचना भी नहीं दी गई। चाय बागानों को विकसित होने तक संरक्षण की आवश्यकता है। बिना किसी सरकारी सहायता के वह संचालित नहीं हो सकते हैं। भूमिधर किसान चाय बागानों पर निर्भर हैं। इस अवसर पर चाय बागान संघर्ष समिति के अध्यक्ष गणेश सिंह मेहरा, दीवान सिंह मेहरा, महेश लाल साह, दीपा देवी, हेमा देवी, रेखा साह, सुरेंद्र सिंह, मोतिमा देवी, प्रेमा देवी, बसंती देवी, हरूली देवी, धीरज सिंह मेहरा आदि उपस्थित थे।

Advertisement