Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 20, 2026

डिग्री कॉलेज गरुड़ में पानी का संकट, एनएसयूआई मुखर


बागेश्वर गरुड़ ।  डिग्री कॉलेज गरुड़ में इन दिनों पानी का संकट बना हुआ है। इस समस्या को लेकर एनएसयूआई मुखर हो गया है। संगठन से जुड़े छात्रों ने तहसील प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। जल्द समस्या का समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। संगठन से जुड़े लोग बुधवार को कॉलेज में एकत्रित हुए। यहां हुई सभा में कॉलेज की समस्या पर चर्चा की। इसके बाद सभी छात्र तहसील में पहुंचे। यहां तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। कार्यकर्ताओं ने कहा कि लंबे समय से कॉलेज में पानी की समस्या बनी हुई है। कई बार विभाग को इस समस्या से अवगत करा दिया है। इसके बाद भी समस्या आज भी जस की तस बनी है। कॉलेज में 800 छात्र-छात्राएं शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। उन्हें आए दिन इस समस्या से जूझना पड़ रहा है। यदि जल्द समस्या नहीं सुधरी तो संगठन आंदोलन करेगा। इस मौके पर संगठन के जिलाध्यक्ष कमलेश गड़िया, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गिरीश कोरंगा, अधिवक्ता दिग्विजय फर्स्वाण, अधिवक्ता हरीश रावत, दिवाकर तिवारी, वीरेंद्र रावत, विशाल फर्स्वाण, पवन बिष्ट आदि लोग मौजूद रहे।

Advertisement