Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 8, 2026

अल्मोड़ा के प्रवेश द्वार पर शराब की दुकान संस्कृति पर काला धब्बा: वैभव पाण्डेय


अल्मोड़ा. ।  प्रेस को जारी एक बयान में नवनिर्वाचित पार्षद एवं अधिवक्ता वैभव पाण्डेय ने अल्मोड़ा के प्रवेश द्वार में शराब की दुकान खोले जाने का विरोध किया है। उन्होंने कहा है कि अल्मोड़ा के प्रवेश द्वार पर शराब की दुकान अल्मोड़ा की संस्कृति पर एक काला चिन्ह है जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा में एक समय हमारे महापुरुष स्वामी विवेकानंद ने ज्ञान की गंगा को प्रवाहित किया। यह वह स्थान है जहाँ शांति और शक्ति का अद्भुत मेल था। स्वामी विवेकानंद ने यहाँ की धरती को पवित्र माना था पर आज स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा के नीचे नशे का व्यापार हो रहा है जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। अल्मोड़ा के प्रवेश द्वार पर स्वामी विवेकानंद द्वार से अल्मोड़ा में पर्यटकों का स्वागत होता है। यहां बहुत सुंदर गेट का निर्माण किया गया है पर ठीक उसके नीचे देशी शराब की ये दुकान ना केवल अल्मोड़ा की छवि को प्रभावित कर रही है बल्कि हमारे युवाओं पर भी गलत असर डाल रही है। उन्होंने प्रशासन से भी अनुरोध किया है कि इस दुकान को ऐसे ऐतिहासिक और सांस्कृतिक स्थान से हटाया जाए। उन्होंने कहा कि यदि शीघ्र ही शासन प्रशासन ने इस मुद्दे पर गंभीरता पूर्वक विचार कर मदिरा की इस दुकान को यहां से नहीं हटाया तो उनके द्वारा चरणबद्ध तरीके से आंदोलन की रणनीति तय की जाएगी और अल्मोड़ा की संस्कृति को बचाने के लिए सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।

You may have missed

Advertisement