March 7, 2026

कवि अध्यक्ष और नवनीत बने महामंत्री


बागेश्वर ।  बागेश्वर संघर्ष वाहिनी की यहां आयोजित बैठक में कार्यकारिणी का गठन किया गया। सर्व सम्मति से कवि जोशी को अध्यक्ष और नवनीत बिष्ट को महामंत्री बनाया गया है। बैठक में भावी कार्यक्रमों पर चर्चा हुई। तय किया गया कि जन समस्यओं को संगठन के माध्मय से उठाया जाएगा। जल, जंगल जमीन पर खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा। तहसील मार्ग स्थित एक बैंक्वेट हॉल में रविवार को आयोजित बैठक में जनपद में समूह-ग तथा घ की नियुक्तियां जिला तथा ब्लॉक स्तर पर करवाने की कानूनी व्यवस्था करने की मांग की। जब तक सरकार बेरोजगारों को रोजगार का कानूनी अधिकार नहीं देती तब तक बेरोजगारों के लिए रोजगार भत्ते की कानूनी व्यवस्था सरकार करे। संघर्ष वाहिनी जिला पंचायत, ग्राम पंचायत , निकायों को आत्मनिर्भर बनाने के क्षेत्र में जो रुकावटें कानूनी प्रावधानों के माध्यम से या चालाकी से स्थापित किए गए हैं उनका विरोध करेगी। उन सभी कानूनी तथा चालाकी से किए गए प्रावधानों के खिलाफ आंदोलन करेगी। पंचायत को पूर्ण अधिकार दिलवाने के लिए संघर्ष होगा। संघर्ष वाहिनी भू कानून को लेकर चल रहे आंदोलन, मूल निवास को लेकर चल रहे आंदोलन को समर्थन करेगी। संगठन के लिए प्रकाश पांडे को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, मनीषा टम्टा प्रभादेवी और सोनम को उपाध्यक्ष, रेखा देवी सुनीता देवी, दिव्यांशु कुमार, राहुल कुमार सह सचिव, सुनील पांडे कोषाध्यक्ष, प्रकाश वाचमी कार्यालय प्रभारी, नागेंद्र मनवाल, विनोद थापा और मनोज अधिकारी को मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया। संगठन के लिए रमेश कृषक तथा मनोज जोशी को संरक्षक बनाया गया है।