Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 18, 2026

पहाड़ में मुफ्त बिजली व पानी देने की मांग


कोटद्वार ।  पूर्व सैनिक सेवा परिषद ने पहाड़ में बिजली व पानी मुफ्त करने की मांग करते हुए कहा कि पहाड़ के बेहतर विकास के लिए सरकार को गंभीरता से ध्यान देना चाहिए। अपर कालाबड़ में गोपाल कृष्ण बड़थ्वाल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में वक्ताओं ने कहा कि गांव में रह रहे ग्रामीणों के बिजली व पानी के बिल माफ करने के लिए प्रदेश सरकार को योजना बनानी चाहिए। कहा कि वर्तमान में पर्वतीय क्षेत्रों से पूरी तरह से पलायन हो चुका है। अब जिनकी आर्थिक हालत ठीक नहीं है, वे लोग ही गांव में रहे हैं। ऐसे में गांवों रहने वाले ग्रामीणों के पानी व बिजली के बिल माफ होने चाहिए। कहा कि प्रखंड द्वारीखाल में हर घर जल योजना के तहत अब ग्रामीणों को पानी के बिल बांटे जा रहे है। जबकि कई घरों में बिछाए गए नलों में पानी नहीं आ रहा है। बैठक में सीपी डोबरियाल, बलवान सिंह, संजय असवाल मौजूद रहे।

Advertisement