March 15, 2026

बैजनाथ पुलिस ने किया वारंटी गिरफ्तार

बागेश्वर गरूड । पुलिस अधीक्षक श्री आर चंद्रशेखर घोडके के निर्देश पर जनपद पुलिस लगातार वारण्टी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के लिए प्रभावी कार्रवाई कर रही है।

इसी क्रम में थाना बैजनाथ पुलिस ने आज वारण्टी अभियुक्त बृजेश सिंह बोरा पुत्र रघुवीर सिंह बोरा निवासी ग्राम सिल्ली तहसील गरुड़ जनपद बागेश्वर को माननीय न्यायालय से प्राप्त गिरफ्तारी वारंट के तहत गिरफ्तार किया गया।
उक्त व्यक्ति के विरूद्ध चैक बाउन्स के मामले में एनआई एक्ट के तहत न्यायालाय में वाद चल रहा है, अदालत द्वारा बार-बार समन भेजे जाने के बावजूद अभियुक्त पेश नही हुआ, जिसके बाद अदालत ने उसके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था।
उ0नि0 उमेश रजवार द्वारा अभियुक्त बृजेश उपरोक्त को गरुड़ क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त को आवश्यक कानूनी प्रक्रियाओं के बाद न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

पुलिस टीम में उपनिरीक्षक उमेश रजवार, कांस्टेबल वीरेंद्र सिंह रावत शामिल रहे।