Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 20, 2026

नहर मे पानी लेने गई महिला पर गुलदार ने हमला कर घायल किया


हरिद्वार ।  लालढांग के मोहालापुरी गांव में नहर पर पानी लेने गई महिला पर अचानक गुलदार ने हमला कर दिया। इसमें महिला पुष्पा देवी पत्नी सुखपाल गंभीर रूप से घायल हो गई। शोर मचाने पर गुलदार जंगल में भाग गया। परिजनों ने तत्काल महिला को लालढांग प्राथमिक स्वास्थ केंद्र पहुंचाया जहा महिला का उपचार किया जा रहा है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने तत्काल महिला को प्राथमिक उपचार दिया। वन क्षेत्राधिकारी चिड़ियापुर हरीश गैरोला ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर घायल महिला का इलाज कराया जा रहा है। महिला खतरे से बाहर है। गुलदार ने हमले किया,जांच कराई जाएगी। जांच के बाद ही पीड़ित को उचित मुआवजा दिया जाएगा।

Advertisement