June 13, 2026

गरुड़ में एटीएम में गड़बड़ी, तीन के बजाए निकले 15 हजार


बागेश्वर गरुड़ ।  भकुनखोला में हिताची के एटीएम लगा है। बीते दिनों तकनीकी खराबी के कारण रुपये निकालने में 100 के नोट की जगह 500 के नोट निकलने लगे। इससे बैंक में हड़कंप मच गया। कुछ लोग चुपके से रुपये निकालकर अपने घर चले गए, लेकिन भकुनखोला निवासी मदन राम ने ईमानदारी की मिसाल पेश करते हुए, एसबीआई गरुड़ शाखा को फोन करके जानकारी दी और तत्काल अतिरिक्त रुपये लौटाए।