Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 7, 2026

जिलाधिकारी ने 8 फरवरी को विद्यालयों में किया अवकाश घोषित

 

बागेश्वर ( आखरीआंख समाचार ) जिलाधिकारी रंजना राजगुरु ने अवगत कराया है कि भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा दिनांक 07फरवरी 2019 को जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार दिनांक 08 फरवरी 2019 को उत्तराखंड के कुछ स्थानों में भारी बर्फवारी/वर्षा होने की सम्भावना व्यक्त की गयी है। मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए दिनांक 08फरवरी 2019 को जनपद बागेश्वर के कक्षा 01 से 12 तक के समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय व अशासकीय विद्यालयों एवं ऑगनबाड़ी केन्द्रों में अवकाश घोषित किया है।

 

Advertisement