Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 7, 2026

नाबालिक गुमशुदा बालक को पुलिस टीम द्वारा किया हल्द्वानी से बरामद

 

बागेश्वर ( आखरीआंख समाचार )  दिनांक 01-02-19 से नाबालिग चन्दन पुत्र कुंजर सिंह निवासी- पुड़कुनी, कपकोट अपने घर से नाराज होकर बिना बताए कहीं चला गया। जिस संबंध में थाना कपकोट, बागेश्वर में उसके परिजनों द्वारा दिनांक 02-02-2019 को दी गयी तहरीर के आधार पर थाना-कपकोट में FIR NO-05/19, धारा-365 आई0पी0सी0 में गुमशुदगी दर्ज की गई, श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय के आदेशानुसार जनपद के सभी थाना/चौंकियों एवं अन्य जनपदों को सूचना दी गई व गुमशुदा के फोटो पम्पलेट प्रकाशित किये गए, प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा हल्द्वानी में सभी बस स्टेशनों, रेलवे स्टेशनों एवं बाजार में तलाश किये जाने पर दिनांक 06-02-2019 की सायं गुमशुदा को हीरा नगर तिराहा हल्द्वानी से पुलिस के अथक प्रयास और मेहनत से सकुशल बरामद कर दिनांक 07-02-2019 को बाल कल्याण समिति विकास भवन बागेश्वर में काउंसिलिंग कराकर गुमशुदा बालक को उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया।

 

Advertisement