Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 20, 2026

बागेश्वर में जंगली सुअर ने मा बेटे को किया घायल, जिला अस्पताल भर्ती

बागेश्वर । जिले में जंगली जानवरों का ग्रामीणों पर हमले लगातार बढ़ते जा रहे है। आज भी बागेश्वर के कलाग गांव में कमला देवी पत्नी ललित मोहन उम्र 38 वर्ष और दीपक पांडे पुत्र ललित मोहन उम्र 8 वर्ष पर जंगली सूअर ने हमला कर दिया। महिला हमले के दौरान खेत में काम कर रही थी। अचानक हुए हमले में मां के साथ बेटे को गंभीर चोट लग गई। ग्रामीणों के शोर कारण पर सुअर जंगल की और भाग गया। ग्रामीण घायल महिला और उनके बेटे को 108 के माध्यम से जिला अस्पताल लाया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। डॉ साक्षी ने बताया कि दोनों घायलों का प्रथमिक इलाज कर दिया गया है। दोनों को कोई भी गंभीर चोट नहीं है। हालांकि महिला पैर में फैक्चर की संभावना है। वही राजस्व उप निरीक्षक कमल उपाध्याय ने बताया कि जानकारी मिलते ही उनके द्वारा दोनों घायलों को 108 में माध्यम से जिला अस्पताल भेजा गया। वहा प्राथमिक इलाज किया जा रहा है। साथ ही वन विभाग को भी सूचना दे ही है।

Advertisement