गरुड़ में मकान गिरने से 9 घायल, अस्पताल में इलाज जारी
बागेश्वर गरुड़ । अभी अभी प्राप्त समाचार के अनुसार आज हुई बारिश के कारण श्री केदार राम पुत्र हीम राम निवासी ग्राम गनीगाँव तहसील गरुड़ का कच्चा आवासीय मकान की छत पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो गयी हैl जिससे कुल 9 लोग घायल हो गए हैं ।
तहसीलदार गरूड़ ने अवगत कराया गया है कि 9 लोगों को चोट लगने के कारण एम्बुलेंस की सहायता से उन्हें सीएचसी बैजनाथ लाया जा गया है l
जहां उनका इलाज चल रहा हैं । अस्पताल के सूत्रों के हवाले से बताया गया हैं कि सभी की हालत खतरे से बाहर है l
राजस्व विभाग की टीम मौके पर मौजूद हैl और विस्तृत समाचार की प्रतीक्षा की जा रही हैं ।
