Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 15, 2026

जूनियर हाईस्कूल खोलने की मांग को सड़क पर उतरे ग्रामीण


पिथौरागढ़। ।    स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के गांव गांधीनगर में जूनियर हाईस्कूल न खोले जाने से आक्रोशित ग्रामीण सड़क पर उतर आए। मंगलवार को आक्रोशित ग्रामीणों ने तहसील मुख्यालय पहुंचकर धरना-प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने कहा कि गांव में जूनियर हाईस्कूल न होने से बच्चें पांचवीं के बाद पढ़ाई को रोजाना आठ किमी पैदल आवाजाही करने को मजबूर हैं। गांधीनगर में निवर्तमान ग्राम प्रधान राजेश रोशन के नेतृत्व में ग्रामीण पांच किमी पैदल चलकर और फिर 24 किमी वाहन से यात्रा कर तहसील परिसर में एकत्र हुए। इस दौरान उन्होंने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया और फिर धरने में बैठ गए।

You may have missed

Advertisement