बेदखली के नोटिस के विरोध में प्रभावितों का धरना रहा जारी
चमोली । थराली, देवाल एवं नारायण बगड़ विकास खण्डों में वन भूमि में निवासरत लोगों को बेदखली के नोटिस के विरोध में प्रभावितों का धरना23 वें दिन मंगलवार को भी जारी रहा। प्रभवितों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री को उपजिलाधिकारी के माध्यम से एक ज्ञापन भी प्रेषित किया। मंगलवार को सवाड़ के ग्रमीणों ने कार्यक्रम के अनुसार थराली तहसील परिसर पहुंचकर सरकार एवं प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए धरना दिया। बाद में प्रभवितो ने उप जिला अधिकारी थराली के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। जिसमे लम्बे समय से वन भूमि में बसे गरीब भूमिहीन सैकड़ो परिवारों को उसी स्थान पर मालिकाना हक देने की मांग की गई है। मंगलवार को भारत सिंह, वीरेंद्र सिंह, विरमा देवी, रामी देवी, गजेंद्र बिष्ट, रामी राम आदि धरने पर बैठे।
