जानवरों के कानों में लगे टैगों की जांच करें पशुपालन विभाग: भावना वर्मा
बागेश्वर गरुड़ । नगर पंचायत अध्यक्ष भावना वर्मा ने खंड विकास, पशुपालन, ऊर्जा निगम, जल संस्थान, पूर्ति विभाग, बाल विकास विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने पशुपालन विभाग से कहा लावारिस जानवरों के कानों में लगे टैगों की जांच करें। ऐसे पशुपाल के खिलाफ कड़ी से कार्रवाई की जाएगी। इसमें किसी तरह की लापरवाही सहन नहीं होगी। मंगलवार को ब्लॉक सभागार में आयोजित बैठक में वर्मा ने कहा कि नालियों रास्तों से नलों को हटाया जाए। नलों को भूमिगत किया जाए। बिजली के झूलते तारों को हटाया जाए। लोगो के राशन कार्ड समय पर बनाएं। सिंचाई विभाग नगर पंचायत क्षेत्र की नहरों की सफाई करें, तांकि किसानों को सिंचाई का पर्याप्त पानी मिल सके। बैठक में सभासद अंकित जोशी ने बिजली बिल नियमित हर माह नहीं आने, पानी की समस्या को दूर करने को कहा। सभासद प्रदीप गुरुरानी ने कहा कि रास्ते, गूलों का निर्माण नहीं होने से परेशानी हो रही है। शुभम भैसोड़ा ने कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र में कूड़े, लावारिस पशुओं, बंदरों की समस्या को दूर करने की मांग की। बबीता नेगी ने कहा कि गरुड़ गंगा वार्ड में स्ट्रीट लाइट नहीं है। इससे लोग परेशान हैं। बैठक में नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी अनुज कुमार, सिंचाई विभाग से एई प्रकाश पुनेठा, थाना बैजनाथ से एसआई उमेश रजवार, पशु पालन से डॉक्टर नेहा जलाल, जल संस्थान से जेई नीरज सिंह बिष्ट, पूर्ति विभाग से दिवाकर पांडे आदि अधिकारी मौजूद रहे।
