July 23, 2026

बागेश्वर में गुलदार की धमक से ग्रामीण दहशत में


बागेश्वर ।   धरमघर रेंज क्षेत्र के मल्ला धपोली में दिन-दहाड़े गुलदार धमक गया। उस वक्त खेत में काम कर रही महिलाएं दशहत में आ गईं। कुछ महिलाओं ने हिम्मत दिखाकर गुलदार का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल किया। उन्होंने वन विभाग से गांव में पिंजरा लगाने की मांग की है। मालूम हो कि गत दिनों कमस्यार क्षेत्र में गुलदार का आतंक बना हुआ है। इससे ग्रामीण दहशत में है। एक दिन पहले ही दिन-दहाड़े गुलदार मल्ला धपोली में धमक गया। इस कारण लोग दहशत में आ गए। महिलाओं ने वन विभाग से गांव में पिंजड़ा लगाने की मांग की है। इसके बाद वन विभाग अलर्ट मोड में आ गया। मंगलवार को टीम ने गांव में गश्त बढ़ाई। साथ ही औलानी गांव में लगे पिंजरे को भी ले आए हैं। जल्द ही पिंजरा लगाया जाएगा।