Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 20, 2026

दुकानों में प्रिंटिंग मशीन लगाएं मेडिकल स्टोर संचालक


बागेश्वर ।   जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन में सिविल जज जयेंद्र सिंह और वरिष्ठ औषधि निरीक्षक मीनाक्षी बिष्ट ने मेडिकल स्टोर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दुकानों में कैश बॉक्स नहीं होने और सीसीटीवी कैमरे नहीं चलने पर नाराजी व्यक्ति की। साथ ही एक्सपायरी दवाइयों की भी जांच की जा रही है। उन्होंने कहा अधिकतर मेडिकल स्टोर में एक्सपायरी बॉक्स बनाए गए हैं। दवाइयों में किसी की तरह की एक्सपायरी डेट लोगों के लिए खतरनाक हो सकता है। मेडिकल स्टोर में एक्सपायरी डेट बॉक्स बनाने और सभी ग्राहकों को बिल उपलब्ध कराएं। दुकानों में प्रिंटिंग मशीन रखने के भी निर्देश मेडिकल संचालकों को दिए हैं। उन्होंने कहा किसी तरह की लापरवाही सहन नहीं होगी।

Advertisement