Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 20, 2026

उत्तराखंड को बचाने के लिए हमें अब एकजुट होना होगाट: बॉबी पंवार


रुद्रप्रयाग ।  उत्तराखंड स्वाभिमान मोर्चा ने बुधवार को जिला मुख्यालय में आयोजित चिंतन गोष्ठी में एक सशक्त विकल्प बनाने के लिए आम जनता को एकजुट करने का आह्वान किया गया। वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश राजनीतिक संकट से जूझ रहा है। हमें उत्तराखंड को बचाने के लिए सबको मिलकर आगे बढ़ना होगा। कहा कि इसी उद्देश्य से मोर्चा प्रदेश के 11 जनपदों में जाकर चिंतन गोष्ठी कर रहा है। मुख्यालय स्थित नए बस अड्डे में बारातघर में आयोजित कार्यक्रम में युवा नेता बॉबी पंवार ने कहा कि हमें उत्तराखंड को बचाने के लिए अब एकजुट होना होगा। यहां के अधिकार यहां के लोगों को मिले इसके लिए बड़े संघर्ष की जरूरत है। उन्होंने कहा कि अभी जिला मुख्यालयों पर यह कार्यक्रम हो रहा है। भविष्य में इसे ब्लॉक मुख्यालय के साथ ही गांव-गांव में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हमने निकाय चुनाव में कई लोगों को समर्थन दिया है जिन्होंने सफलता की नई कहानी लिखी है। इसी तरह का मॉडल प्रदेश में स्थापित करना है। कहा कि हम जनता के सुझाव लेकर आगे की रणनीति तैयार करेंगे। यूकेडी सहित कई अन्य संगठनों के सामने एकजुट होने का प्रस्ताव रखते हुए एक सशक्त विकल्प बनाने पर जोर दिया जाएगा ताकि एक मंच के नीचे आकर प्रदेश को बचाया जा सके। इस मौके पर त्रिभुवन चौहान ने कहा अब बदलाव का समय आ गया है। जिस तरह उत्तराखंड की जनता को शोषण किया जा रहा है। यात्रा के नाम पर स्थानीय लोगों के बजाए बाहरी लोगों के हाथ रोजगार दिया जा रहा है। उसके खिलाफ आवाज उठाने का समय आ गया है। मूल निवास, भू-कानून संघर्ष समिति के अध्यक्ष एवं स्वाभिमान मोर्चा के महासचिव मोहित डिमरी ने कहा कि यह अभियान प्रदेश के 11 जनपदों में आयोजित किया जा रहा है जिससे जनता को एकजुट करते हुए प्रदेश हित में आगे आने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। स्वाभिमान मोर्चा सबको एकसाथ करने का मंच है। दिनेश मास्टर ने कहा कि अपने हक हकूकों को बचाने का वक्त आ गया है। अब नहीं जागे तो कब जागेंगे। इसलिए सब युवाओं के साथ मिलकर प्रदेश बचाने की लडाई में शामिल हों। नगर पालिका अध्यक्ष संतोष रावत ने सभी का आभार जताया। इस मौके पर लूसुन टोडरिया, सभासद नमन शर्मा, रमेश टम्टा, जसपाल भारती आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन पंकज भारती ने किया।

Advertisement