June 16, 2026

एलयूसीसी कंपनी के विरोध में महिलाओं का अनिश्चितकालीन धरना शुरू


श्रीनगर गढ़वाल ।   एलयूसीसी कंपनी द्वारा निवेशकों के पैसे लेकर गायब हो जाने का मामला और तूल पकड़ता जा रहा है। नारी क्रांति मानव चेतना नागरिक एकता संगठन के बैनर तले गुरुवार को पीपलचौरी चौराहे पर एलयूसीसी निवेशकों समेत स्थानीय महिलाओं ने कंपनी के विरोध में जमकर नारेबाजी कर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। महिलाओं ने सरकार से गुहार लगाते हुए अपनी जमा पूंजी को वापस किये जाने की मांग की।