Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 13, 2026

ग्रीन कार्ड  के लिए अमेरिकी नागरिक से की शादी तो होगी जेल, इमिग्रेंट्स को ट्रंप सरकार की चेतावनी


वाशिंगटन । अवैध प्रवासियों पर लगाम लगाने के लिए ट्रंप कई बड़े फैसले ले रहे हैं। ट्रंप के निशाने पर अब वो प्रवासी हैं, जो ग्रीन कार्ड हासिल करने के लिए अमेरिकी नागरिकों को शादी करते हैं। अमेरिकी नागरिकता और आव्रजन सेवा (यूएससीआईएस) ने इसे संघीय अपराध बताते हुए कहा है कि आरोपियों को इसके गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी है। एजेंसी ने कहा कि जो व्यक्ति जानबूझकर इमिग्रेशन कानूनों के किसी भी प्रावधान से बचने के लिए शादी करता है, उसे अनुच्छेद 1325 (सी) विवाह धोखाधड़ी कानून के तहत 5 साल तक जेल की सजा हो सकती है।
बता दें कि अमेरिका में नागरिकता पाने का सबसे आसान तरीका शादी ही है। कई मामले सामने आए हैं जहां, अमेरिका की नागरिकता पाने के लिए विदेशी नागरिक अमेरिकी लडक़ी से शादी करते हैं फिर तलाक ले लेते हैं। ट्रंप प्रशासन के मुताबिक, अब अगर कोई विदेशी व्यक्ति ऐसा करता है तो उसे करोड़ों रुपए तक जुर्माना और निर्वासन का सामना करना पड़ सकता है। एजेंसी ने आम लोगों से भी विवाह धोखाधड़ी या इमिग्रेशन का गलत फायदा उठाने वाले लोगों का सुराग देने को कहा है।
इसके अलावा अमेरिकी प्रशासन ने अमेरिका में रहने वाले अप्रवासियों के लिए एक चेतावनी जारी की है, जिसने लाखों-करोड़ों लोगों की चिंता बढ़ा दी है। अमेरिकी सरकार के विभाग ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट किया है। विभाग ने इस पोस्ट में लिखा है, वीजा जारी होने के बाद यू.एस. वीजा स्क्रीनिंग बंद नहीं होती है। हम वीजा होल्डरों की लगातार जांच करते हैं ताकि ये सुनिश्चित हो सके कि वे अमेरिका के सभी कानूनों और इमिग्रेशन नियमों का पालन करते हैं। अगर कोई भी वीजा होल्डर अमेरिका के सभी कानूनों और इमिग्रेशन के नियमों का पालन नहीं करता है तो हम उनके वीजा रद कर देंगे और उन्हें डिपोर्ट कर देंगे।

You may have missed

Advertisement