Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 9, 2026

धामी सरकार के खिलाफ देहरानूद में गरजेंगे गुरिल्ले


बागेश्वर ।   एसएसबी युद्ध प्रशिक्षित गुरिल्ला संगठन की ऑनलाइन बैठक संपन्न हुई। इसमें सरकार पर उपेक्षा आरोप लगाया है। वक्ताओं ने कहा कि सरकार बार-बार यही कहती है कि अभी सचिव स्तर पर एसएसबी गुरिल्ला की फाइल रुकी है। सरकार ने 10 मार्च उन्हें दिया था, लेकिन 26 मार्च भी गुजर गई है। धामी सरकार और उत्तराखंड शासन के सचिव एसएसबी गुरिल्लाओं पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। युद्ध प्रशिक्षित गुरिल्ला संगठन फिर से एक विशाल रैली देहरादून में करेगा। हमारे बहुत एसएसबी गुरिल्ला आत्मदाह जैसे कदमों के लिए बाध्य होंगे। उत्तराखंड सरकार से यह एक अंतिम और निर्णायक विशाल रैली होगी। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष युद्धवीर सिंह राणा, कोषाध्यक्ष मनोज कुमार भट्ट, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं टिहरी जिले का जिला अध्यक्ष दिनेश प्रसाद गैरोला, प्रदेश महासचिव एवं जिला उत्तरकाशी के जिला अध्यक्ष महावीर सिंह रावत, प्रदेश मीडिया प्रभारी अनिल प्रसाद भट्ट, सह मीडिया प्रभारी महावीर सिंह रावत, प्रदेश प्रचारक एवं चंपावत के जिला अध्यक्ष ललित मोहन बगोली और सुरेंद्र सिंह रावत, गरुड़, बागेश्वर से और बिशन दत्त भट्ट मौजूद रहे।

You may have missed

Advertisement