Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 7, 2026

वीकेंड और शनि अमावस्या पर हरिद्वार में उमड़ा यात्रियों का सैलाब


हरिद्वार ।  वीकेंड और शनि अमावस्या पर यात्रियों की भीड़ उमड़ पड़ी। गंगा घाटों के साथ बाजारों में बड़ी संख्या में यात्री नजर आए। श्रद्धालुओं ने हरकी पैड़ी समेत अन्य गंगा घाटों डुबकी लगाई और शनिदेव की पूजा अर्चना करके दान किया। शनि अमावस्या पर बड़ी संख्या में बाहरी राज्यों के श्रद्धालु हरिद्वार पहुंचे। सुबह से दिल्ली एनसीआर, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा आदि प्रदेशों से श्रद्धालुओं का यहां आना शुरू हो गया था। हाईवे पर अन्य दिनों की अपेक्षा यातायात का भारी दबाव देखने को मिला। जैसे जैसे दिन चढ़ा हरकी पैड़ी समेत प्रमुख गंगा घाटों पर यात्रियों की भीड़ बढ़ती गई। श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान करने के बाद मंदिरों के दर्शन किए। मायापुर में नारायणी शिला में भी पित्र पूजन के लिए श्रद्धालु उमड़े।

You may have missed

Advertisement