Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 23, 2026

पुरानी पेंशन के लिए फिर भरी कर्मचारियों ने हुंकार  


बागेश्वर ।  पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग को लेकर कर्मचारी एक बार फिर से मुखर हो गए हैं। कर्मचारियों ने हाथ की बांहों पर काला फीता बांधकर प्रदर्शन किया। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि नई पेंशन में कर्मचारियों का हित सुरक्षित नहीं है। जब तक उन्हें पुरानी पेंशन का लाभ नहीं दिया जाता वह आंदोलन जारी रखेंगे। पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन के बैनर तले कर्मचारी विकास भवन परिसर में एकत्रित हुए। यहां नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने कहा की वह यूपीएस और एनपीएस का विरोध करते है। दोनों ही योजनाओं में उनका हित सुरक्षित नहीं है। पुरानी पेंशन लागू करने की मांग करते हुए कहा की सरकार उनके साथ नाइंसाफी कर रही है। जिसे कतई सहन नहीं किया जाएगा। 30 से 40 साल नौकरी करने के बाद भी उनका भविष्य सुरक्षित नहीं है। उन्होंने सरकार से पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग की। इस मौके पर जिलाध्यक्ष नरेंद्र पालनी, पुष्पा देवी, मनीषा बरौलिया, ममता आर्या, धरम कोरंगा, केदार फर्त्याल, कविंद्र फर्स्वाण, मनोज आर्या, नवीन बिष्ट, अशोक बिष्ट, केदार कोरंगा, पंकज, मेहता, गौरभ सिंह, वीरेंद्र देव, आदित्य कुमार, भावना बेलवाल, हरीश कोरंगा, ललित उप्रेती आदि मौजूद रहे।

Advertisement