Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 17, 2026

बीसूका में बागेश्वर प्रदेश में दूसरे स्थान पर


बागेश्वर ।  बीस सूत्रीय कार्यक्रम में बागेश्वर जनपद को फिर सफलता मिली है। प्रदेश में 11 जनपदों को पीछे छोड़ बागेश्वर ने दूसरा स्थान प्राप्त किया है। विकास कार्यों के प्रभावी क्रियान्वयन पर जिले को यह सफलता मिली है। अब जिले को पहले स्थान पाने के लिए अपनी रेंक में सुधार करना होगा। गत वर्ष भी जिले ने बेहतर प्रदर्शन किया था। बीस सूत्रीय कार्यक्रम में जनपद स्तर पर गरीबी, रोजगार, शिक्षा, आवास, स्वास्थ्य, कृषि, भूमि सुधार, सिंचाई, पेयजल, कमजोर वर्गों की सुरक्षा और सशक्तिकरण, उपभोक्ता संरक्षण, पर्यावरण, ई-गवर्नेंस आदि जैसे विभिन्न सामाजिक आर्थिक पहलुओं को शामिल किया गया। इन कार्यों के प्रभावी क्रियान्वय के बाद जिले को प्रदेश में दूसरा स्थान मिला है। देहरादून, हरिद्वार, टिहरी, नैनीताल और पिथौरागढ़ जैसे बड़े जिलों से बागेश्वर ने बेहतर प्रगति की। मुख्य विकास अधिकारी आरसी तिवारी ने कहा, विकास कार्यों के प्रभावी क्रियान्वयन से यह सफलता मिली है। इधर डीएम आशीष भटगाईं ने इस उपलब्धि पर खुशी जताई है। रेंकिंग को और सुधारकर पहले स्तर पर आने का प्रयास करने को कहा।

Advertisement