April 26, 2026

पथरी में चल रहे धरने को श्रमिकों का समर्थन


हरिद्वार ।  पथरी क्षेत्र की एक कंपनी में चल रहे मजदूरों के धरने प्रदर्शन को सिडकुल के श्रमिक संगठनों ने समर्थन दिया है। 15 वर्षों से कंपनी में काम कर रहे कर्मचारियों को नियमित और कंपनी से निकाले गए आठ कर्मचारियों की वापसी समेत 12 सूत्रीय मांग पत्र प्रदर्शन कर सहायक श्रमायुक्त को सौंपा गया है। संयुक्त संघर्षशील ट्रेड यूनियन मोर्चा ने कहा कि 1700 मजदूरों में से 80 प्रतिशत महिलाएं हैं। जो पिछले 14-15 वर्षों से कंपनी की ओर से काम कर रहे हैं। लेकिन उन्हें आज तक नियुक्ति पत्र नहीं दिया गया है। उनका 11 हजार रुपये वेतन देकर शोषण किया जा रहा है।