Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 7, 2026

तीन सूत्रीय मांगों को लेकर चिकित्सक अवकास पर


बागेश्वर ।  तीन सूत्रीय मांगों को लेकर जिले के चिकित्सक एक दिवसीय अवकाश पर रहे। अवकाश के चलते मरीजों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इमरजेंसी में सुबह से ही मरीजों की भीड़ रही। प्रांतीय चिकित्सा एवं स्वास्थ्य संघ अध्यक्ष डॉ. गिरजा शंकर जोशी ने बताया की जिला अस्पताल के चिकित्सक पर्वतीय क्षेत्रों में तैनात चिकित्सकों को पचास प्रतिशत अतिरिक्त वेतन भत्ता दिए जाने, सेवा काल में एक बार शिथिलीकरण दिए जाने, सुगम-दुर्गम पुनर्निर्धारण के मामले में हो रही देरी को लेकर लंबे समय से आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन उनकी मांगों पर आज तक कोई अमल नहीं किया गया है। इन मांगों को लेकर आज स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय देहरादून में प्रस्तावित धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। उन्हीं के समर्थन में यहां चिकित्सक एक दिवसीय सामूहिक अवकाश पर गए हैं। इस मौके पर डॉ. राजीव उपाध्याय, डॉ. रीमा उपाध्याय, डॉ. कल्पना पांडेय, डॉ. चंद्र मोहन भैसोडा, डॉ. अंकित कुमार, डॉ. देवी प्रसाद शुक्ला, डॉ. कपिल तिवारी, डॉ. नसीम व डॉ. गुंजन आर्या इत्यादि उपस्थित रहे।

You may have missed

Advertisement